{"_id":"671d5bee2738b71643065f83","slug":"man-found-hanging-from-a-tree-in-the-fields-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-101170-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सप्ताह पहले घर से लापता व्यक्ति का शव खेतों में पेड़ से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सप्ताह पहले घर से लापता व्यक्ति का शव खेतों में पेड़ से लटकता मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। जिले के गांव विर्क खुर्द से एक सप्ताह से लापता व्यक्ति का शव शनिवार को गांव के ही खेतों में फंदे पर लटकता मिला। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और बल्लूआना चौकी पुलिस की हाजिरी में शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाखत भप्पा सिंह (50) निवासी गांव विर्क खुर्द के तौर पर हुई है।
गांव विर्क खुर्द में रहने वाला भप्पा सिंह जगसीर सिंह करीब एक सप्ताह पहले रात को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिवार वालों ने इस संबंधी बल्लूआना चौकी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और गुमशुदा भप्पा सिंह की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं शनिवार को भप्पा सिंह के परिजनों को सूचना प्राप्त हुई कि उनके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेतों में किसी व्यक्ति का शव फंदे से लटक रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों देखा कि उक्त शव एक सप्ताह से लापता भप्पा सिंह का है।