{"_id":"67fe438b2215c3622a074e08","slug":"malgadi-derailed-in-ludhiana-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में बेपटरी हुई मालगाड़ी: ट्रेन के कई पहिए ट्रैक से उतरे, यातायात बाधित, मौके पर टेक्निकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में बेपटरी हुई मालगाड़ी: ट्रेन के कई पहिए ट्रैक से उतरे, यातायात बाधित, मौके पर टेक्निकल टीम
Tue, 15 Apr 2025 09:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:16 PM IST
सार
लुधियाना में मंगलवार को एक मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी हो गए। डिब्बों के कई पहिए ट्रैक से उतर गए। इस वजह से मालगाड़ी को वहीं रोकना पड़ा। इस वजह से अन्य पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है।
विज्ञापन
लुधियाना में ट्रैक से उतरी मालगाड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में मंगलवार दोपहर बाद एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। ट्रेन के डिरेल होने की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। मालगाड़ी लुधियाना के ढंडारी में पटरी से उतरी गई। इस कारण रेल यातायात बाधित हुआ है।
हादसे की सूचना पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) को ढंडारी की तरफ रवाना कर दिया गया। ढंडारी की तरफ आ रही ट्रेनों को कुछ देर के लिए बीच रास्ते में रोक दिया गया। सूचना पाकर इंजीनियरिंग और पी-वे विभाग के अधिकारी भी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे तथा डिरेल हुए डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया। रेलवे कर्मियों ने डिब्बे को करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6 बजे के करीब वापस पटरी पर चढ़ाया। बताया जा रहा है कि ढंडारी कलां में रेलवे ट्रैक के पास मरम्मत का कार्य चल रहा था और यहां से कचरे को मालगाड़ी में भरकर दूसरी जगह पर फेंका जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना के ढंडारी कलां में मंगलवार को कचरे से भरी मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। पटरी बदलते समय डिब्बे के पहिये अचानक डिरेल हो गए। गनीमत ये रही कि ये हादसा मेन लाइन पर नहीं हुआ, जिस कारण यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। डिब्बा डिरेल होने का पता चलते ही लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका और ढंडारी व लुधियाना स्टेशन पर मैसेज कर हादसे की सूचना दी।