फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mahakumbh reserved special train will run between Katra to Phaphamau

Mahakumbh: कुंभ मेले में जाने वाले भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन, पठानकोट, जालंधर कैंट और लुधियाना होकर जाएगी

Mon, 13 Jan 2025 06:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 06:50 PM IST
सार

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से शुरू हुए महाकुंभ के लिए पंजाब के यात्रियों को रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। स्पेशल ट्रेन कटड़ा से चलकर पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट और लुधियाना होकर जाएगी। 

विज्ञापन
Mahakumbh reserved special train will run between Katra to Phaphamau
ट्रेन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भव्य महाकुंभ 2025 आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक एकता के जबरदस्त प्रदर्शन के साथ शुरू हो गया है। महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे ने पंजाब से स्पेशल ट्रेन चलेगी है। उत्तर रेलवे की तरफ से कुंभ मेले पर अतिरिक्त भीड़ की निकासी और यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा -फाफामऊ के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन (04601/04602) चलाई जाएगी। ये ट्रेन 24 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सुबह 03:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:25 बजे फाफामऊ पहुंचेगी और वापसी की दिशा में 25 जनवरी की शाम 19:30 बजे फाफामऊ से रवाना होकर अगले दिन रात्रि 22:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन अप और डाउन के दौरान उधमपुर , जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और रायबरेली स्टेशन पर रुकेगी। इसी तरह से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-फाफामऊ के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन (04661/04662) और फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन (04663/04664) का भी संचालन किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी व समयसारणी रेलयात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 तथा एनटीईएस वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


अमृतसर ट्रेन का ये है शेड्यूल
रेल अधिकारियों के मुताबिक कुंभ मेला को लेकर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04662 अमृतसर से फाफामऊ के लिए नौ, 19 जनवरी व छह फरवरी (03 ट्रिप) से चलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04662 अमृतसर से रात 20:10 बजे चलेगी जो अगले दिन शाम 19:00 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04661 फाफामऊ से अमृतसर के लिए 11, 21 जनवरी और आठ फरवरी (03 ट्रिप) को चलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04661 फाफामऊ से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

फिरोजपुर ट्रेन का यह रहेगा शेड्यूल
इसी तरह फिरोजपुर कैंट से चलने वाली आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04664 फाफामऊ के लिए 25 जनवरी (01 ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से दोपहर 13:25 बजे चलकर करके अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04663 फाफामऊ से फिरोजपुर कैंट के लिए 26 जनवरी (01 ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन फाफामऊ से शाम 19:30 बजे चलकर अगले दिन शाम 16:45 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन ट्रेन फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed