फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana, suicide note, found, college, hostel

कॉलेज के हॉस्टल में मिला सुसाइड नोट

Sat, 15 Mar 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Sat, 15 Mar 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
 Ludhiana, suicide note, found, college, hostel
जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार से बीएमसी (नॉन मेडिकल) तृतीय वर्ष का एक छात्र गांव भदौड़ निवासी दीपक गर्ग संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को परिजनों ने कॉलेज प्रशासन की मौजूदगी में हॉस्टल में दीपक के कमरे का दरवाजा तोड़ा। वहां से उन्हें एक सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दीपक  के फोन की कॉल डिटेल और कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे की फुटजे खंगाली जा रही है।

थाना सुधार के डीएसपी सतनाम सिंह बैंस ने बताया कि जांच में दीपक के कॉलेज की ही किसी लड़की से प्रेम प्रसंग में मनमुटाव की बात सामने आई है। उक्त लड़की को भी कॉलेज में बुलाया गया है।


उससे पूछताछ की जा रही है। दीपक गर्ग के पिता दीन दयाल गर्ग ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में अव्वल था। वह एमएससी के बाद पीएचडी करना चाहता था।

उन्होंने कहा कि उक्त लड़की के बारे में उन्हें जानकारी थी और उन्होंने दीपक को कहा था कि पहले जिंदगी में कुछ बन जाओ फिर शादी कर लेना।

दीन दयाल ने कहा कि उन्हें कभी भी एसी शंका नहीं हुई कि दीपक ऐसा कुछ करेगा। उधर दीपक के साथी छात्रों का कहना है कि उसका उक्त लड़की से कुछ मनमुटाव चल रहा था जिस कारण वह डिप्रेशन में रहता था।
विज्ञापन


शायद यही वजह रही कि फ्री होने के बाद भी दीपक घर जाने की बजाए हास्टल में ही रह रहा था। खबर लिखे जाने तक पुलिस उक्त छात्रा से पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed