{"_id":"51494cea1a1bfda86af4d4c1fe4fe760","slug":"ludhiana-satlaj-truck-wifw-death-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी नींद सोई कि फिर जागी ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी नींद सोई कि फिर जागी ही नहीं
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 30 May 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज के किनारे बसे गांव तलवंडी में शुक्रवार तड़के रेत से भरा ट्रक एक मकान पर पलटने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति जख्मी हो गया।
उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर, पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया।
जानकारी के अनुसार रिक्शा चालक हरबंस लाल (50) पत्नी देबो के साथ सड़क के किनारे बने कमरे में सो रहा था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रेत से भरा ट्रक उनके कमरे पर पलट गया। हरबंस का बेटा बाहर खुले में सो रहा था।
विज्ञापन
हादसा होते ही वह उठा और शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर पति-पत्नी को निकालने का प्रयास शुरू किया। मलबे से हरबंस लाल की सांसें चल रही थीं जबकि देबो की मौत हो चुकी थी।
हरबंस के रिश्तेदार देव कुमार ने आरोप लगाया कि अवैध खनन के बाद रेत से भरे ट्रक रात के वक्त इस सड़क से गुजरते हैं। थाना लाडोवाल के प्रभारी मोहिंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।