फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana, rain, cold,

लुधियाना में 9.4 एमएम बारिश ने बढ़ाई ठंडक

Mon, 26 Oct 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 26 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
रविवार देर रात तेज हवाओं और बारिश के बाद लुधियाना में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
रात 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने कई विवाह समारोहों के रंग में भी भंग डाल दिया। बेमौसमी बारिश के कारण धान की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। शहर में 9.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि मौसम विभाग के माहिरों का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम ज्यादातर साफ ही रहेगा। आसमान पर हल्के बादल जरूर छा सकते हैं। शहर में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार रात शहर में काफी शादियां थीं। लगभग सभी मैरिज पैलेस और  रिसोर्ट बुक थे। बारिश के कारण इन समारोहों में खलल पड़ गया। कृषि माहिरों का कहना है कि बेमौसम बारिश धान की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के एडिशनल डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ. जीएस बुट्टर का कहना है कि इस वक्त धान को मंडियों में बेचा जा रहा है। बारिश से धान में नमी बढ़ने से बेचने में दिक्कत आएगी। दाना काला भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed