फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana police registered case of insulting religious sentiments against Congress Leader Gursimran Mand

Ludhiana News: पूर्व पीएम राजीव गांधी के बुत को दस्तार से किया था साफ, कांग्रेसी नेता गुरसिमरन मंड के खिलाफ दस माह बाद केस दर्ज

Sat, 28 May 2022 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 May 2022 12:41 PM IST
सार

लुधियाना में दुगरी के अर्बन स्टेट निवासी मनमीत सिंह की शिकायत पर नेशनल ज्वाइंट कोआर्डिनेटर ऑल इंडिया कांग्रेस के नेता गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Ludhiana police registered case of insulting religious sentiments against Congress Leader Gursimran Mand
राजीव गांधी के बुत को दस्तार से साफ करते गुरसिमरन मंड। - फोटो : फाइल

विस्तार

विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले लुधियाना के कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत को दस्तार से साफ करने के मामले में करीब दस महीने बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

अकाली नेताओं ने पोती थी कालिख

दरअसल, सलेम टाबरी इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का पुतला पार्क में लगा था। इस पर अकाली दल के नेताओं ने कालिख लगा दी थी। उस समय काफी विवाद हुआ था। तब कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने इस बुत को अपनी दस्तार के साथ साफ कर दिया था। 

विज्ञापन


जुलाई 2021 में दो निहंग सिंहों ने पार्क में घुस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर तेल डाल कर आग लगा दी। उस समय भी गुरसिमरन सिंह मंड सबसे पहले वहां पहुंचे थे और उन्हें बुत साफ करने के लिए कोई कपड़ा नहीं मिला तो उन्होंने फिर बुत को दस्तार से साफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी को गुरुओं के बराबर जगह देने पर मचा था बवाल

जब उनसे सवाल पूछे गए थे तो उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को गुरुओं के बराबर जगह देने की बात की थी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था, लेकिन मंड ने यह कह दिया कि वह अपने बयान पर अटल हैं और आगे भी अगर जरूरत पड़ी तो वह ऐसा ही करते रहेंगे। मनमीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करने में दस महीने लगा दिए और आखिरकार शनिवार को गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी गुरसिमरन सिंह मंड अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed