{"_id":"663dfc83e9f7a0bdfb08bb2c","slug":"ludhiana-mc-sent-notice-of-rent-to-bjp-candidate-ravneet-bittu-in-midnight-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को आधी रात मिला दो करोड़ के किराए का नोटिस, पूर्वजों की जमीन रखी गिरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को आधी रात मिला दो करोड़ के किराए का नोटिस, पूर्वजों की जमीन रखी गिरवी
Fri, 10 May 2024 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 04:22 PM IST
सार
लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को शुक्रवार को नामांकन भरना था लेकिन उससे पहले गुरुवार आधी रात को उन्हें निगम का किराए का नोटिस मिला। इस पर बिट्टू ने कहा कि उन्होंने इस कोठी में रहते हुए वर्ष 2017 में विधानसभा एवं वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा, तब उनको एनओसी दी गई। अब कहते हैं कि बिट्टू अवैध तौर पर रहते हैं, पता नहीं उनकी मंशा क्या है।
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को नामांकन करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हुआ यूं, कि बिट्टू रोज गार्डन की जिस सरकारी कोठी में पिछले दस साल से रह रहे हैं। नगर निगम ने वीरवार की मध्य रात्रि करीब सवा बारह बजे बिट्टू को उस कोठी का दो करोड़ से अधिक का किराए का नोटिस थमा दिया।
शुक्रवार सुबह अपने दादा की पुश्तैनी जमीन गिरवी रखने के बाद बिट्टू ने बिल का भुगतान कर एनओसी लिया और इसके बाद ही वे नामांकन दाखिल कर सके। इसके लिए बिट्टू एवं उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री तक जिला चुनाव अधिकारी के परिसर में दो घंटे से अधिक वक्त तक बैठे रहे।
बिट्टू ने सरकार पर लगाया आरोप
सरकार के इस कदम पर बिट्टू ने कहा कि उन्होंने करीब दस दिन पहले ही एनओसी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनको एनओसी नहीं दिया जा रहा था, जबकि चुनाव आयोग की गाइड लाइन्स के अनुसार 48 घंटे में एनओसी जारी करना जरूरी है। बिट्टू ने कहा कि उनको पहले ही दाल में काला लग रहा था। सरकार सोच रही थी कि नामांकन से पहले ही इस तरह की हरकत की जाएगी, ताकि पैसे का इंतजान न हो और नामांकन में विघ्न पैदा हो। हुआ भी यही। रात के अंधेरे में सवा बारह बजे नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने उनके पास दो करोड़ से भी अधिक रुपये का कोठी के किराए का नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन
बिट्टू ने कहा कि उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन को रिश्तेदारों एवं दोस्तों के पास गिरवी रख कर सुबह ही पैसों का इंतजाम करके नगर निगम में जमा करा दिए और इसके बाद एनओसी दी गई। साफ है कि सरकार ने परेशान करने के लिए ही यह सब किया है।
बिट्टू ने कहा कि सुरक्षा करणों के कारण वह इस कोठी में दस साल से रह रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय, पंजाब सरकार समेत सभी के नोटिस में यह है, लेकिन भगवान जानता है कि सरकार के मन में क्या है। बिट्टू ने कहा कि आप को लगने लगा है कि अब वे जीत नहीं सकते, इसलिए ऐसी हरकतें करके चुनाव तारपीडो करने की कोशिशें की जा रही हैं। पहले सभी मैंदान में उतर कर चुनाव लड़ते थे, लेकिन अब इस तरह की रूकावटें पैदा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पता लगेगा, इनकी मंशा क्या है।
भाजपा दफ्तर में लगाऊंगा मंजा:बिट्टू
भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने कहा कि भाजपा से उनको बेहद प्यार मिला है, भाजपा उनका परिवार हैं और अब वे भाजपा दफ्तर में ही मंजा लगाएंगे और वहीं से ही चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि विरोधी जितने मर्जी पैंतरें आजमा लें, लेकिन वे सफल नहीं हो पाएंगे।
आप सरकार जानबूझ कर भाजपा उम्मीदवारों को कर रही परेशान:रूपाणी
गुजरात के पूर्व सीएम, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जानबूझ कर भाजपाईयों को परेशान कर रही है। लुधियाना में रात के अंधेरे में रवनीत बिट्टू को दो करोड़ से अधिक का नोटिस थमाया जाता है, जबकि बठिंडा में पूर्व आईएएस को भी एनओसी नहीं दिया जा रहा। भाजपा ऐसे हथकंडों से लड़ना जानती है और जनता भी चुनावों में इसका जवाब आम आदमी पार्टी को देगी। अपनी हार देख कर आम आदमी पार्टी घबरा रही है। रूपाणी ने कहा कि पंजाब में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता प्रचार के लिए आएंगे।