फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana, married, laws, kidnapping, charges

ससुराल पक्ष पर विवाहिता को अगवा करने का आरोप

Wed, 26 Mar 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 26 Mar 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana, married, laws, kidnapping, charges
संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई बसंत नगर निवासी ममता के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना डाबा पुलिस ने विवाहिता के पिता प्रताप नगर, दिल्ली निवासी गुलशन लाल की शिकायत पर ममता के पति बेली, सास चंचल, देवर सोनू और सास की बहन कंचन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

थाना डाबा के प्रभारी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि ममता की शादी करीब दस वर्ष पहले आरोपी बेली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनमें विवाद हो गया।
विज्ञापन


दिसंबर 2010 में ममता अचानक लापता हो गई। उसके ससुराल वालों ने थाना डाबा में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। जब गुलशन ने आरोपियों से बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुलशन ने इसकी शिकायत पंजाब ह्यूमन राइट्स के पास दी। जांच के बाद ह्यूमन राइट्स ने जिला पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।


इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने कहा कि गुलशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed