{"_id":"37fbcd814498b24fca098d2921a71376","slug":"ludhiana-gutkha-sahib-insult-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में गुटका साहिब की बेअदबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में गुटका साहिब की बेअदबी
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 26 Oct 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेहलों स्थित गांव सीलों कलां में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। गुटका साहिब की बेअदबी किसने की, किसी को पता नहीं है। बेअदबी करने वाले ने गुटका साहिब को गांव के गुरुद्वारा साहिब के बाहर फाड़ कर फेंक दिया। जब ग्रंथी ने यह सब देखा तो उसने गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट कर दी। इसके बाद सभी लोग इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के सिकंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
सिकंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक वह रविवार सुबह अपने घर में था। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट हुई कि किसी ने गुरुद्वारा साहिब के बाहर गुटका साहिब के अंगों को नुकसान पहुंचा कर उसे गिरा दिया है। यह सुनते ही गांव के सभी लोग वहां पहुंच गए। लोग गुटका साहिब को गली में देख कर हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों के एसएचओ कंवलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सम्मानजनक तरीके से गुटका साहिब को गुरुद्वारा साहिब के अंदर तक पहुंचाया। सिकंदर सिंह के मुताबिक रविवार को पश्चाताप संबंधी रखे गए सहज पाठ के भोग डाले जाने थे। किसी व्यक्ति ने ऐसा कर माहौल को खराब करने की कोशिश की है। एसएचओ कंवलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।