फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana, delhi, flight, stop

लुधियाना-दिल्ली विमान सेवा बंद, उद्यमी नाराज

Fri, 30 May 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 30 May 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
ludhiana, delhi, flight, stop
एयर इंडिया की ओर से लुधियाना और दिल्ली के बीच चल रही विमान सेवा को बंद करने पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है। सेवा बंद होने से पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना हवाई मार्ग के जरिए देश विदेश से कट गई है। इसका कारोबार पर विपरीत असर होगा।
विज्ञापन



उद्योग जगत ने मांग की है कि इस सेवा को फिर से शुुरू किया जाए। उद्यमियों का तर्क है कि एक तरफ  सरकार साहनेवाल एयरपोर्ट के विस्तार की बात कर रही है, हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने के लिए 322 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। दूसरी तरफ लुधियाना आने वाली एकमात्र विमान सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन



2010 से साहनेवाल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की विमान सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद हालांकि किंगफिशर ने भी एक उड़ान शुरू की, लेकिन वह कुछ ही माह बाद बंद हो गई। एयर इंडिया ने चार साल तक इस सेवा को जारी रखा, लेकिन अब नमस्ते कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एयरपोर्ट पर कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण विमान सेवा में अक्सर विघभन रहा। खराब मौसम, धुंध, बारिश और कम विजिबिलिटी के चलते अक्सर इस सेवा को रद्द करना पड़ रहा था। अनिश्चितता के दौर में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी के चलते यात्रियों की संख्या भी लगातार कम हो रही थी। पहले यह सेवा रोजाना थी, फिर इसे सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया। फ्लाइट की टाइमिंग सही न होने के कारण ही लुधियाना के लोग इसका सही लाभ नहीं ले पा रहे थे।


फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल आर्गेनाइजेशन के सचिव राजीव जैन का कहना है कि औद्योगिक नगरी में बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार आते हैं और यहां से उद्यमी निर्यात के सिलसिले में विदेशों का टूर करते हैं। पहले इस हवाई सेवा का काफी लाभ था। सड़क और रेल मार्ग से यात्रा करना मुश्किल है।


उनका मानना है कि देश में जहां हवाई सेवाआें का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं लुधियाना से यह सेवा बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
निटवियर क्लब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर भूषण का तर्क है कि इस सेवा को बंद करने के बजाय इसके टाइमिंग को सुबह शाम करके बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते थे। सेवा को बंद करना किसी भी समस्या का हल नहीं है।
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स के प्रधान अवतार सिंह का कहना है कि सड़कों और रेल में ट्रैफिक काफी बढ़ गया है। लुधियाना से दिल्ली जाने के लिए एक ही फ्लाइट थी, वह भी अब बंद कर दी गई है। इससे लुधियाना के लोगाें को परेशानी होगी। चैंबर ने मांग की है कि इसे तुरंत शुरू किया जाए।

तिवारी ने की राज्य और केंद्र सरकार की निंदा
लुधियाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लुधियाना और दिल्ली के बीच रोजाना उड़ने वाली फ्लाइट बंद होने की निंदा की है। राज्य और केंद्र सरकार पर बरसते हुए तिवारी ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर प्रयत्न करके उन्होंने 14 मई, 2010 को यह सेवा शुरू करवाई थी। इसको एनडीए सरकार का लुधियाना के लोगों को पहला तोहफा कहा जा सकता है, जिसका अकाली दल एक हिस्सा है। लुधियाना और दिल्ली के बीच फ्लाइट को शुरू करवाने की खातिर उन्हें बहुत सी कोशिशें करनी पड़ी थीं। उन्होंने न सिर्फ विमान सेवा शुरू करवाई थी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया था कि लुधियाना एयरपोर्ट पर एवीओआर सिस्टम भी स्थापित किया जाए, ताकि खराब मौसम में भी फ्लाइट को लैंड और टेकऑफ करवाने में आसानी रहे। उनको अकालियों से कोई आशा नहीं है, पर वह उम्मीद करते हैं कि लुधियाना से नए सांसद रवनीत बिट्टू जल्द ही विमान सेवा को दोबारा शुरू करवाएंगे।


बिट्टू बोले, इन्हीं अच्छे दिनों का ढिंढोरा पीट रहा था गठबंधन

लुधियाना। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद लुधियाना से दिल्ली के बीच एकमात्र हवाई सेवा भी बंद हो गई है। उन्होंने कटाक्ष किया कि इन्हीं अच्छे दिनों का अकाली दल व भाजपा ढिंढोरा पीट रहे हैं। राज्य सरकार अब एयरपोर्ट को बड़ा करने का ढिंढोरा पीट रही है, जो हवा में किले बनाने के समान है। लोक निर्माण मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों द्वारा की गई पत्रकार वार्ता के दो दिन बाद दिल्ली-लुधियाना के बीच उड़ने वाली हवाई सेवा भी बंद हो गई है। बिट्टू ने कहा कि अकाली दल केंद्र में सत्तासीन एनडीए सरकार की घटक है, जिसे यह मुद्दा उठाना चाहिए और लुधियाना-दिल्ली के बीच हवाई सेवा दोबारा शुरू करवाने की कोशिश करनी चाहिए। बिट्टू ने कहा कि उन्होंने लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट स्थापित करने का वायदा किया है। वह इस मांग को एनडीए सरकार के सामने रखेंगे और पूरी कोशिश करके एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed