फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana corporation cracks down on Budha Dariya pollution, warns dairy operators

Ludhiana News: लुधियाना में बुड्ढा दरिया प्रदूषण पर निगम सख्त, डेयरी संचालकों को चेतावनी

Mon, 05 Oct 2026 11:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 05 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana corporation cracks down on Budha Dariya pollution, warns dairy operators
राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाला, मेयर और विधायक ने दी सख्त हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नगर निगम ने बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करने और सीवरेज व्यवस्था सुधारने का कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जोन-बी कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल और निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स के संचालकों से बात की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बुड्ढा दरिया और सीवरेज लाइनों में गोबर बहाने की समस्या रोकना था। प्रशासन ने डेयरी संचालकों को गोबर नालियों या दरिया में न बहाने के सख्त निर्देश दिए। उन्हें गोबर नगर निगम के ठेकेदार को सौंपने को कहा गया है। ठेकेदार को रेहड़ियों से नियमित उठान सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्सों में बायोगैस प्लांटों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोबर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। निगम टीमें जल्द डेयरी कॉम्प्लेक्स की गलियों से गोबर साफ करेंगी। इसके बाद नियम तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पार्षद का विरोध प्रदर्शन
नगर निगम जोन-बी में बैठक के दौरान वार्ड 82 से पार्षद अरुण शर्मा ने इलाका निवासियों के साथ धरना दिया। वह ढोका मोहल्ला में नाले के पानी की समस्याओं को लेकर विरोध कर रहे थे। पार्षद शर्मा ने आरोप लगाया कि संत सीचेवाल के आदेश पर अधिकारी पानी रोकते हैं। इससे ढोका मोहल्ला में बिना बरसात के पानी जमा हो जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा है। उन्होंने समस्या हल न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed