फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana, construction, temple, a death, two injured

मंदिर का निर्माणाधीन गुंबद गिरा, एक की मौत, दो घायल

Wed, 26 Mar 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 26 Mar 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana, construction, temple, a death, two injured
हैबोवाल स्थित माया नगर में बुधवार सुबह सिद्धी विनायक मंदिर का निर्माणाधीन गुंबद गिर गया। इसके मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। गुबंद का मलबा मंदिर की छत और गली में गिरने से वहां लगी तारें और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही मंदिर कमेटी के सदस्य, एसीपी नार्थ कुलवंत सिंह रंधावा, थाना डिवीजन चार के एसएचओ रामपाल व चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के रवि नंदन ने बताया कि उन्होंने मंदिर के निर्माण का ठेका ओडिशा के रब्बी दास को दिया हुआ है। आठ माह से बन रहे इस गुंबद को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर डिजाइनिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चारों तरफ लकड़ी और बांस के रैक रखे हुए थे। बुधवार को रब्बी दास का भांजा ड्राइवर मंदिर की छत पर काम कर रहा था। भारत और गणेश गुंबद के पास काम कर रहे थे।

अचानक छोटे पिल्लर पर खड़ा गुंबद का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे सारे बांस हिल गए और गुंबद पूरा पिल्लर से नीचे उतर गया। गुंबद के पास काम कर रहे भारत और गणेश घायल हो गए जबकि गुंबद का मलबा नीचे खड़े ड्राइवर पर जा गिरा।


इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ समय के बाद उसकी मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई है।  

थाना डिवीजन चार के एसएचओ रामपाल ने कहा कि पिल्लर पर बना गुंबद नीचे गिरकर लटक गया था। गुंबद के पास से मलबा भी नहीं हटाया जा सकता था।

पहले तो पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। जहां मलबा गिरना था उसके नीचे आने वाली तारों को बिजली विभाग की मदद से हटवाया गया।

मरने वाला ठेकेदार का ही भांजा है। उसका इंतजार किया जा रहा है। उसके ब्यान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed