{"_id":"51249f829adeb80832e431f1bdf07e3e","slug":"ludhiana-constable-tear-house-check-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच ने जांच के लिए घर गए कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच ने जांच के लिए घर गए कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 31 May 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भैणी साहिब के सरपंच के घर हत्या के प्रयास के मामले की जांच करने गए थाना कूमकलां में तैनात कांस्टेबल सुखदेव सिंह की सरपंच ने वर्दी फाड़ डाली। कांस्टेबल को गालियां देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
शुक्रवार देर रात थाना कूमकलां की पुलिस ने आरोपी सरपंच सुखदेव सिंह के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और वर्दी फाड़ने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना कूमकलां के एसएचओ सुरजीत सिंह नागरा ने बताया कि सरपंच सुखदेव सिंह के बेटे अमृतपाल सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। कांस्टेबल सुखदेव सिंह उक्त मामले में सरपंच सुखदेव सिंह के घर पूछताछ के लिए गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान सरपंच गुस्से में आ गया और उसने कांस्टेबल सुखदेव की वर्दी फाड़ डाली और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी पहले पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया था। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। बेटे की भी तलाश की जा रही है।