{"_id":"629b8e33a8056055de0fef60","slug":"liquor-is-being-given-in-public-in-sri-anandpur-sahib-ropar-news-pkl452704490","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री आनंदपुर साहिब में सरेआम पिलाई जा रही है शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री आनंदपुर साहिब में सरेआम पिलाई जा रही है शराब
विज्ञापन
Liquor is being given in public in Sri Anandpur Sahib
- फोटो : ROPAR
श्री आनंदपुर साहिब। खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में लंबे समय से अवैध रूप में शराब बेची व परोसी जा रही है। इसे लेकर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह ने एसडीएम को मांग पत्र देने की बात कही है।
गौरतलब है कि धार्मिक नगरी का दर्जा देते हुए प्रशासन ने श्री आनंदपुर साहिब से शराब का ठेका तो बाहर करवा दिया है लेकिन तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी के बिलकुल सामने चंडीगढ़-ऊना मार्ग पर बने ढाबेनुमा होटलों पर शाम ढलते ही शराबियों का तांता लग जाता है। हैरानीजनक बात यह है कि लंबे समय से शराब पिलाने के लिए मशहूर इन होटल पर प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया। लगभग आधा दर्जन के करीब होटल बने हुए हैं जिनमें शराब परोसने के लिए केबिन भी बनाए हुए हैं।
धार्मिक नगरी का दर्जा होने पर शराब मीट इस नगरी से बाहर किया गया है लेकिन वह केवल कागजों तक ही सीमित है। असल में शराब पीने वाले लोगों को श्री आनंदपुर साहिब में कोई कमी नहीं बल्कि शराब को परोसने के लिए यह होटल इतने मशहूर हैं कि दूर-दूर से लोग इन होटल में रोजाना शराब का सेवन करने के लिए पहुंचते हैं। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह के मामला ध्यान में आने पर कड़े शब्दों से इसकी निंदा की तथा साथ ही उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा गुनाह है। जल्द ही वह एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब को इन होटल मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए पत्र सौंपेंगे। धार्मिक नगरी में यह सब होना किसी भी बेअदबी से कम नहीं है।
विज्ञापन
ठेका न होने पर होटल मालिकों द्वारा होटल के अंदर ही शराब बेचने के संबंध में एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर गुरिंदर पाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते। दूसरी ओर ईटीओ उपकार सिंह का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में आ गया है। रुटीन चेकिंग करके पुलिस को शिकायत दी जाएगी। डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में जांच करवाएंगे।
इस संबंध में बाबा चिकन कॉर्नर के मालिक इंद्रप्रीत सिंह प्रिंस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शराब पिलाने के लिए उनके पास कोई लाइसेंस नहीं है लेकिन चिकन खाने के शौकीन उनके पास आ जाते हैं। उनका फैमिली रेस्टोरेंट है साथ में जो केबिन बने हैं वह किट्टी पार्टी के लिए हैं जब हाल फुल हो जाता है तब वह लोग केबिन में बैठ जाते हैं।