फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   lightening bhatinda, lightening on villages bhatinda

बठिंडा के दो गांवों में बिजली गिरी

Sun, 13 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 13 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
lightening bhatinda, lightening on villages bhatinda
बिजली - फोटो : file
जिले के गांव संदोहा में एक मजदूर दलित परिवार के मकान पर बिजली गिरने से घर की छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के सदस्य अमरीक सिंह ने बताया कि रविवार अल सुबह करीब 3 बजे जब बारिश हो रही थी तो अचानक उनके घर की छत पर बिजली गिर गई। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार समेत दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसके चलते उनके परिवार का बचाव हो गया। बिजली के साथ छत गिरने से उनके एक कमरे में पड़े सामान का नुकसान हो गया।


इसके अलावा मौड मंडी में भी बिजली गिरने से कई घरों का इलेक्ट्रानिक सामान जलकर राख हो गया। दर्शन ने बताया कि टिल्ला रोड पर शनिवार रात को बिजली गिरने से उनके घरों का इलेक्ट्रानिक सामान जलकर राख हो गया। इसके चलते लोगों का आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कुदरती कारणों से हुए नुकसान से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए प्रदेश सरकार कोई रणनीति बनाए, जिससे लोगों को आर्थिक तौर पर सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed