{"_id":"669e72678a7ad85bf30ef9a9","slug":"lic-cashier-sleeping-outside-the-house-was-murdered-mansa-news-c-82-1-spkl1051-100459-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: घर के बाहर सो रहे एलआईसी के कैशियर की सिर पर वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: घर के बाहर सो रहे एलआईसी के कैशियर की सिर पर वार कर हत्या
विज्ञापन
फोटो
-- -
मानसा। गांव फूलुवाला डोगरा में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। लुधियाना जिले के जगराओं की एलआईसी ब्रांच में बतौर कैशियर नियुक्त लाभ सिंह (58) ने 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होना था। घर में उनकी सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली पार्टी को लेकर पार्टी की तैयारियां चल रहीं थीं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कुछ महीने पहले गांव अहमदपुर में डबल मर्डर हो गया था। गांव फूलुवाला डोगरा निवासी लाभ सिंह (58) रविवार की रात को अपने घर के आगे सो रहे थे। इसी दौरान रात अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। परिवार वालों को कत्ल का पता सुबह करीब पांच बजे चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि लाभ सिंह के सिर पर वार किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी मानसा मनमोहन सिंह, डीएसपी बुढलाडा मनजीत सिंह, थाना इंचार्ज भगवंत सिंह सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आस-पास के लोगों से कत्ल के बारे में पूछताछ की।