फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jewellers strike, ludhiana jewellers, jewellers protest, central excise, ludhiana

लुधियाना में ज्वेलर्स ने काले कपड़े पहनकर की नारेबाजी

Sat, 05 Mar 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना। Updated Sat, 05 Mar 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
jewellers strike, ludhiana jewellers, jewellers protest, central excise, ludhiana
सुनार - फोटो : amarujala
केंद्रीय बजट में सोने और हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में ज्वेलर्स का रोष प्रदर्शन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लुधियाना के ज्वेलर्स ने कॉलेज रोड पर काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्वेलर्स ने साफ किया है कि यदि सरकार ने सात मार्च तक मांग न मानी तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन के आह्वान पर पंजाब ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार फेडरेशन के बैनर तले कारोबारियों ने चौथे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं और सड़कों पर उतर कर नाराजगी जताई। फेडरेशन के प्रधान आनंद सीकरी, महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि फिलहाल सात मार्च तक हड़ताल का एलान किया गया है। सरकार ने ड्यूटी वापस न की तो इसे और बढ़ाया जा सकता है।   
विज्ञापन


एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेश जैन, संरक्षक मंगत राय और बिशन स्वरुप ने कहा कि हड़ताल से देश भर में सराफा कारोबार के ठप होने से करोड़ों रुपये की खरीद फरोख्त प्रभावित हुई है। वहीं सरकारी खजाने को भी भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विनित ढांडा, शिव धीर, सरजीवन धीर, सतीश धीर, बिशन स्वरुप चोपड़ा, मीनू पाल खन्ना, पवन गुप्ता, अमित मेहरा, रत्न वर्मा, मनीष जैन, राकेश जैन और सुनील मोदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed