{"_id":"56faad7c4f1c1b5f2ff003d7","slug":"jewellers-protest-ludhiana-protest-jewellers-protest-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ज्वेलर्स ने भैंस के आगे बजाई बीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ज्वेलर्स ने भैंस के आगे बजाई बीन
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
सोने और हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाने से भड़के ज्वेलरों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को ऑल इंडिया ज्वेलर एवं स्वर्णकार संघ के बैनर तले कारोबारियों ने फव्वारा चौक पर रोष प्रदर्शन किया।
कारोबारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को जगाने का प्रयास किया। 27 दिनों से दुकानें बंद करके हड़ताल कर रहे कारोबारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।
काबिलेजिक्र है कि ड्यूटी खत्म कराने के लिए कारोबारियों की केंद्रीय वित्त मंत्री समेत कई नेताओं के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। बावजूद इसके सरकार सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी वापस लेने को तैयार नहीं है। वहीं ज्वेलर भी हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर सभी ज्वेलर फव्वारा चौक पर इकट्ठा हुए। वहां पर एक भैंस मंगवा कर उसके आगे बीन बजाई गई। कारोबारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने हाथ में सरकार के विरोध में बैनर थाम रखे थे। संघ के प्रधान आनंद सीकरी और महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि कारोबारी इस मुद्दे को लेकर लंबे संघर्ष के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर शिव धीर, सरजीवन धीर समेत कई कारोबारी मौजूद रहे।