फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jeweller, jeweller protest in ludhiana, hunger strike in ludhiana

लुधियाना में भूख हड़ताल पर बैठे पांच ज्वेलर

Thu, 31 Mar 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 31 Mar 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
jeweller, jeweller protest in ludhiana, hunger strike in ludhiana
लु‌धियाना में भूख्‍ा हड़ताल पर बैठे ज्‍वेलर। - फोटो : अमर उजाला
एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ज्वेलर्स की हड़ताल वीरवार को 30वें दिन भी जारी रही। फव्वारा चौक में पांच ज्वेलर्स ने दिन भर भूख हड़ताल रखी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शाम को ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से मिलने चंडीगढ़ चले गए। ज्वेलर ने साफ किया है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद ही दुकानों को खोला जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को पांच ज्वेलरों और स्वर्णकारों सुरेश कपूर, कुलदीप सिंह, रतन वर्मा, शिव भंडारी और पुष्पिंदर सिंह ने दिन भर भूखहड़ताल की। शुक्रवार को फिर से पांच ज्वेलर दिन भर भूखे रह कर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताएंगे।
विज्ञापन


ज्वेलर एंड स्वर्णकार संघ के प्रधान आनंद सीकरी और महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए कारोबारी लंबा संघर्ष करने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी खत्म करवा कर ही दम लिया जाएगा। इस अवसर पर शिव धीर, सतीश धीर समेत कई स्वर्णकार एवं ज्वेलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed