फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jalalabad businessman Suman Mutneja kidnapping murder case Life imprisonment to four convicts

जलालाबाद के व्यापारी सुमन मुटनेजा अपहरण व हत्या मामला: चार दोषियों को उम्रकैद, दो को तीन-तीन साल की सजा

Sun, 21 Jul 2024 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2024 05:01 PM IST
सार

पंजाब के जलालाबाद में व्यापारी सुमन मुटनेजा के अपहरण व हत्या मामले में पांच साल बाद फैसला आा है। अदालत ने मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन को उम्रकैद और दो को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Jalalabad businessman Suman Mutneja kidnapping murder case Life imprisonment to four convicts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

जलालाबाद के चर्चित व्यापारी सुमन मुटनेजा अपहरण हत्या मामले में फैसला आ गया है। जिला सेशन जज अजीत पाल सिंह की अदालत ने व्यापारी सुमन मुटनेजा के अपहरण और हत्या के दोषी चार लोगों को उम्रकैद और दो को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में सिटी जलालाबाद थाना ने व्यापारी सुमन के अपहरण और हत्या करने के आरोप में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें अमनदीप सिंह, दविंदर सिंह, परहत सिंह, सुखपाल सिंह, गंगा सिंह व सतनाम सिंह शामिल थे। उक्त दोषियों ने सुमन का अपहरण कर हत्या कर दी थी। अदालत ने सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए दोषी अमनदीप, दविंदर, परहत व सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि दोषी गंगा सिंह व सतनाम सिंह को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। यही नहीं दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


कुछ ऐसी थी आरोपियों की प्लानिंग
जलालाबाद के खाद व कीटनाशक दवाओं के व्यापारी सुमन मुटनेजा 18 अप्रैल की शाम को अपनी कार में घर के लिए निकले थे। आरोपियों प्लानिंग के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार जलालाबाद फिरोजपुर रोड पर लक्कड़ के आरे के पास खड़ी करके उसका बोनट उठा दिया। जब मुटनेजा अपनी कार में उनके पास से निकलने लगे तो उन्होंने हाथ देकर रोक लिया और कहा कि उनकी कार खराब है। लिफ्ट मांगते हुए वे मुटनेजा की कार में बैठ गए और उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में फेंकी थी लाश
पुलिस ने अनुसार आरोपियों ने उनकी हत्या करके कार और लाश हाथ-पांव बांध कर गंग नहर में फेंक दी थी। हत्या करने से पहले उन्होंने मुटनेजा की आवाज रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद आरोपी राजस्थान के हिंदूमलकोट चले गए और यहीं से आरोपियों ने मुटनेजा के परिजनों को उसी के मोबाइल फोन से कॉल की और रिकॉर्ड आवाज मुटनेजा के बेटे अभिनंदन को सुनाई। 

मांगी थी एक करोड़ की फिरौती
रिकॉर्डिंग में मुटनेजा कह रहे हैं कि मैं ठीक हूं, ये जो मांगते हैं, इन्हें दे दो। फिर आरोपियों ने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। वहां पर उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। इसके बाद आरोपी पदमपुर (राजस्थान) चले गए। चार दिन तक आरोपी वहां रहे। जब आरोपियों को एक करोड़ नहीं मिले तो दोबारा कॉल करके 50 लाख रुपये और फिर 35 लाख रुपये मांगे।


पहले कार मिली और फिर लाश
पुलिस ने बताया कि इसी दौरान मुटनेजा की कार 20 अप्रैल 2019 को गांव खुडंज से गुजरती गंग नहर में मिली। 21 अप्रैल को उनकी लाश गांव बोदीवाला पित्था पुल गंग नहर में मिली। वहीं तरनतारन से भी आरोपियों ने मुटनेजा का मोबाइल सिम कार्ड नए मोबाइल फोन में डालकर उनके परिजनों को कॉल की। इसके बाद वे मलोट और फिर मुक्तसर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने उक्त सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed