फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jakhar, jakhar stop by police in ludhiana, ludhiana politics

बैंस से मिलने पहुंचे जाखड़, पुलिस ने नहीं मिलने दिया

Tue, 10 May 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 10 May 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
jakhar, jakhar stop by police in ludhiana, ludhiana politics
लुधियाना में कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील जाखड़ पत्रकारों को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ अपनी टीम के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस से मिलने मंगलवार को थाना कूमकलां गए, लेकिन पुलिस ने उनको बैंस से मिलने नहीं दिया। वहां से वापस सर्किट हाउस आकर जाखड़ अकाली भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने धक्केशाही की सभी हदें पार कर दी हैं। जाखड़ ने कहा कि यह विधायक बैंस बंधु पर हमला नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष पर हमला है। उन्होंने साफ किया कि यदि किसी भी राजनीतिक दल के नेता के साथ सरकार धक्केशाही करेगी तो कांग्रेस इसका जमकर विरोध करेगी। 
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि सोमवार को प्रेस की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे जनप्रतिनिधि और आम लोगों पर पुलिस ने बादलों की शह पर बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया। विधायक की पगड़ी उतार दी गई, कपड़े फाड़े गए। इससे साफ है कि सरकार डंडे के दम पर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लगता है कि सूबे में बादल सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा रखा है, लेकिन यह धक्केशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जाखड़ ने कहा कि वे विधायक भारत भूूषण आशू, जिला कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत गोगी और कांग्रेसी नेता सुखजिंदर रंधावा के साथ बैंस से मिलने गए थे। पुलिस कमिश्नर से बाकायदा इसकी इजाजत भी ली गई थी, बावजूद इसके थाने में पहुंचते ही पुलिस की टीम विधायक बैंस को वाहन में बैठा कर कहीं और ले गई और उनसे मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed