{"_id":"65fb1f13dacc009bae085fe2","slug":"jagraon-police-seized-rs-40-25-lakh-from-car-that-broke-election-block-and-ran-away-2024-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चुनाव के दौरान लाखों का कैश पकड़ा, नाका तोड़कर भाग रही कार जब्त; तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: चुनाव के दौरान लाखों का कैश पकड़ा, नाका तोड़कर भाग रही कार जब्त; तीन फरार
Wed, 20 Mar 2024 11:08 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:08 PM IST
सार
लुधियाना देहात पुलिस ने नाका तोड़कर भाग रही एक कार से मोटा कैश बरामद किया है। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
कार से मोटा कैश बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना देहात पुलिस ने बुधवार को जगराओं शहर के तहसील चौक में नाका तोड़कर भाग रही वरना कार से 40.25 लाख रुपये की नकदी जब्त की। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो कार सवार सिधवां बेट रोड पर कार छोड़ कर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जगराओं सिटी पुलिस की ओर से चुनावी नाका लगाया गया था। सब-इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम पुलिस के साथ असामाजिक तत्वों की आवाजाही की जांच कर रही थी। पुलिस ने एक वरना कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार तीन लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने सिधवां बेट रोड तक कार का पीछा किया, लेकिन कार में सवार लोग कार छोड़कर भागने में सफल रहे। कार की जांच करने पर पुलिस ने नकदी जब्त कर ली और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन