फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagraon PNB ATM robbery Four accused arrested after 13 days Rs 6 lakh recovered

जगरांव PNB एटीएम लूटकांड: 13 दिन बाद चार बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख में से सिर्फ 6 लाख रुपये बरामद

Wed, 02 Oct 2024 04:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Oct 2024 04:40 PM IST
सार

लगभग दो सप्ताह पहले जगरांव के गांव लम्मे में पीएनबी एटीएम से 17 लाख 14 हजार रुपये की लूट मामले में पुलिस ने चारों बदमाश गिरफ्तार कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Jagraon PNB ATM robbery Four accused arrested after 13 days Rs 6 lakh recovered
पुलिस हिरासत में चारों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जगरांव में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) एटीएम से 17 लाख 14 हजार रुपये की लूट मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने इस लूट कांड में शामिल चार आरोपी दबोचे हैं। मामले में अबतक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने गिरोह की दो महिला सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एटीएम लूटने वाले चार आरोपी अब पकड़े गए हैं। आरोपियों से लूटे गए 17.14 लाख में से सिर्फ 6 लाख रुपये ही बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राजविंदर सिंह निवासी बल्लूआना बठिंडा, मनप्रीत सिंह निवासी गांव प्रीत मोगा, संदीप सिंह सीपू निवासी सराभा, हरविंदर सिंह उर्फ रूबी निवासी सराभा के रूप में हुई है। वहीं जेल में बंद महिला आरोपियों में हरप्रीत कौर उर्फ हनी और वीरपाल कौर उर्फ ज्योति है। 
विज्ञापन




एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि 13 दिन पहले गांव लम्मे में बाइक सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने पीएनबी एटीएम को गैस कटर से काट कर 17.14 लाख रुपये लूट की वारदात की थी। प्लान के मुताबिक आरोपी वारदात के बाद अपनी रिश्तेदार महिलाओं हरप्रीत कौर और वीरपाल कौर के घर रुके थे। इन महिलाओं ने चारों आरोपियों के रहने व खाने पीने का इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी मोटी चोरी के बाद मारा बड़ा हाथ 
गिरोह के सदस्य आरोपी राजविंदर सिंह का क्राइम की दुनिया से पुराना नाता रहा है, जिसके चलते आरोपी पर एक के बाद एक 9 मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपी पर पहला मामला 2020 में बठिंडा में दर्ज हुआ था। इसके बाद वह जमानत पर था और वारदात करता चला गया। आरोपी पर सभी मामले चोरी के हैं जो बठिंडा एरिया में ही दर्ज हुए हैं, लेकिन छोटी मोटी चोरी के बाद आरोपी ने बड़ी वारदात के लिए अपने साथ अन्य आरोपियों को भी शामिल किया। 

आरोपियों से बरामद 6 लाख व अन्य सामान 
चारों आरोपियों से पुलिस को 6 लाख रुपये समेत बुलेट मोटरसाइकल, एक्टिवा, गैस सिलेंडर, गैस नियाजोल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरविंदर सिंह से 2 लाख, संदीप सिंह से दो लाख, मनप्रीत सिंह 1 लाख और राजविंदर सिंह से 1 लाख रुपये बरामद हुए हैं। शेष राशि 11 लाख 14 हजार 500 रुपये बरामद करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 


महिला आरोपियों के घर पर बना लूट का प्लान 
सूत्रों की माने तो लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने अपनी रिश्तेदार महिला आरोपियों के घर पर बैठ कर वारदात को लेकर प्लान बनाया था। वारदात से कुछ घंटे पहले आरोपियों ने एटीएम और गांव के आने-जाने वाले सभी रास्तों समेत सीसीटीवी कैमरों की रैकी कर ली थी। उसके बाद चारों आरोपियों ने गैस कटर से एटीएम को काट कर 17.14 लाख रुपये लूट की वारदात की थी। वारदात से पहले एटीएम समेत आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग की स्प्रे किया था ताकि वे फुटेज में कैद न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed