{"_id":"6715b8cc4025ca42a802d806","slug":"industrialist-pankaj-oswal-daughter-in-ugandan-police-custody-sought-help-from-international-organizations-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी 20 दिन से युगांडा पुलिस की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी 20 दिन से युगांडा पुलिस की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
Mon, 21 Oct 2024 07:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:44 AM IST
सार
वसुंधरा ओसवाल भारतीय मूल के उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी हैं। वे युगांडा में पीआरओ इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। एक अक्तूबर को वे अपने प्लांट का दाैरा कर रही थी तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उन्हें अवैध ताैर पर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
वसुंधरा ओसवाल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्विट्जरलैंड में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल पिछले कई दिनों से युगांडा पुलिस की हिरासत में हैं। युगांडा से बेटी को रिहा कराने के लिए पंकज ने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं युगांडा के राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी को बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है और परिवार के सदस्यों से भी उनको मिलने नहीं दिया जा रहा।
जानकारी के अनुसार एक अक्तूबर को वह युगांडा में अपने औद्योगिक प्लांट का दौरा कर रही थी तो उनको कुछ हथियारबंद लोगों ने बिना किसी वारंट और कानूनी दस्तावेज के अवैध तौर पर हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वसुंधरा के साथ उनके कुछ साथियों को भी हिरासत में रखा हुआ है। वसुंधरा के पिता का दावा है कि उन्हें झूठे आरोप लगा कर फंसाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि यह मामला एक लापता व्यक्ति से संबंधित जांच पर आधारित है।
पंकज ओसवाल का दावा है कि यह मामला कंपनी के एक पूर्व कर्मी की ओर से दो लाख डाॅलर का ऋण लेने से संबंधित है। परिवार का दावा है कि कर्मी ने इसे चुकाने से मना कर दिया और अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों से बचने के लिए वसुंधरा पर झूठे आरोप मढ़ दिए।