फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Immersion of Ganpati idol in Ludhiana shobha yatra in city

मूर्ति विसर्जन: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लुधियाना, निकाली शोभायात्रा, कई जगह बप्पा का स्वागत

Tue, 17 Sep 2024 06:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

लुधियाना में मंगलवार को बड़ी संख्या में भगवान गणपति के भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया। शहर से गुजरने वाली सतलुज नहर में गणपति का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ मूर्ति का विसर्जन करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Immersion of Ganpati idol in Ludhiana shobha yatra in city
लुधियाना में गणपति की मूर्ति का विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से महानगर लुधियाना की सड़कें गूंज उठी। मौका था दस दिन तक पूजा-अर्चना के बाद बप्पा की बिदाई का। महानगर की विभिन्न संस्थाओं की तरफ से मंगलवार को प्रथम देव गणपति जी की मूर्ति विसर्जित की गई। मंगलवार को दो बड़ी शोभायात्रा भी निकाली गई। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर समारोह करवाए गए। महानगर के लोग गणपति के रंग में रंगे हुए नजर आए। कुछ लोगों ने नम आंखों से बप्पा को विदा किया और उनके अगले बरस जल्द आने की कामना की।

विज्ञापन


युवा जागृति मंच और श्री गणेश मोहत्सव कमेटी की तरफ से दरेसी के राजा के तौर पर वहां भव्य गणपति समागम करवाया गया। दस दिन तक अलग-अलग पार्टियों की तरफ से बाबा गणपति जी का गुणगान किया। वहीं, दस दिन बाद मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कमेटी के प्रधान महेश दत्त शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शोभायात्रा एतिहासिक दरेसी ग्राउंड से शुरू होकर शिवपुरी रोड पहुंची। वहां टूटिया वाला मंदिर के बाहर बाबा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन




इसके अलावा शिवपुरी रोड पर कई लोगों की तरफ से बप्पा का स्वागत फूलों की वर्षा के साथ किया गया। अलग-अलग रास्तों से होते हुए शोभायात्रा नूरवाला चौक पहुंची और वहां से सीधे दोराहा नहर में देर शाम को बप्पा की मूर्ति का विधिवत रूप से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर में सबसे पुराने और भव्य समारोह आयोजन करने वाली संस्था गणपति सेवा संघ की तरफ से पंजाब का राजा गणपति जी का समारोह इस बार भी भव्य करवाया। संस्था के प्रधान हनी बेदी ने बताया कि जनकपुरी मेन रोड पर दस दिन तक अलग-अलग भजन मंडलियों की तरफ से बप्पा का गुणगान किया गया। मूर्ति विसर्जन से पहले शोभायात्रा निकाली जानी थी। मंगलवार को भव्य समारोह में प्रसिद्ध पंजाबी गायक रोशन प्रिंस की तरफ से बप्पा का गुणगान किया गया। इसके बाद शोभायात्रा आयोजित की गई। जो सूफिया चौक, किदवई नगर से होते हुए अमरपुरा पुली से होते हुए सिविल अस्पताल रोड और फिर फील्डगंज पहुंची। इस दौरान बप्पा का लोगों ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया जिसके बाद शोभायात्रा देर शाम को जगरांव पुल पहुंची और वहां से सीधे सतलुज दरिया पर रात को बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed