{"_id":"eabb33b5b3261f7150645e9135f9f42d","slug":"ima-district-head-beaten-by-peaple","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के जिला प्रधान को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए के जिला प्रधान को धुना
आईएमए के जिला प्रधान को धुना
Updated Sat, 28 Dec 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
मोगा। छेड़छाड़ के आरोप से भड़के एक विवाहिता के परिवार वालों ने शनिवार को आईएमए के जिला प्रधान की जमकर पिटाई की। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की है।
विज्ञापन
आरोप लगाने वाली महिला चर्म रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक पर इलाज के सिलसिले में गई थी। मामले में पुलिस ने आरोप से घिरे डा.विजय गोयल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
डाक्टर विजय गोयल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान हैं। एसएचओ जसवरिन्दर सिंह के अनुसार कस्बा फतेहगढ़ पंजतूर के पास स्थित एक गांव की निवासी विवाहिता अपने पति और सासुर के साथ यहां सिविल लाइन क्षेत्र में चमड़ी रोग माहिर डाक्टर विजय गोयल के पास दवा लेने आई थी
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि डाक्टर ने उसका चेकअप करने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने मोबाइल से इसकी जानकारी अपने पति को दी।
सूचना पर वहां पहुंचे परिजनों ने क्लीनिक में ही आरोपी डाक्टर की पिटाई शुरू कर दी। उधर, शोर सुन कर क्लीनिक के ऊपरी मंजिल से डाक्टर के परिजन भी नीचे उतर आए।
उन्होंने किसी प्रकार बीच बचाव किया। डाक्टर विजय गोयल ने बताया कि विवाहिता पहली बार उसके पास दवा लेने आई थी। उसके परिवार वालों ने बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट की है ।
उन्होंने खुद पर लगे छेड़छाड़ के आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया है। इस बीच इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर के प्रमुख डाक्टर और महिला के पक्ष से कई नेता थाना सिटी जा पहुंचे।