फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   if BJP govt formed then cycle of Ludhiana will run across world says Amit Shah

Punjab Chunav 2022: अमित शाह बोले- भाजपा की सरकार बनी तो दुनिया भर में चलेगी लुधियाना की साइकिल, किसानों का कर्ज करेंगे माफ

Sun, 13 Feb 2022 06:33 PM IST
ajay kumar विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Feb 2022 06:33 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को लुधियाना में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। गृह मंत्री ने एलान किया कि भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

विज्ञापन
if BJP govt formed then cycle of Ludhiana will run across world says Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने औद्योगिक नगरी में पंजाब के उद्योगों को लेकर बड़ा एलान किया। गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती है तो विश्व में लुधियाना की साइकिल का परचम लहराएगा। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को चार रुपये में बिजली दी जाएगी। 

विज्ञापन


पहले कांग्रेस सरकार की तरफ से पांच रुपये बिजली देने का वादा किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब के किसानों का 50 हजार रुपये तक का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि पांच साल में नशा ब्याज समेत उखाड़ फेंकेगे। पंजाब में चार बड़े शहरों में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बनेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूबे के उद्योग जो बाहर चले गए हैं, उन्हें वापस लाया जाएगा। आप लोग पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार बनाए और पांच साल में पंजाब की नुहार बदल दी जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने श्री गुरु नानक देव जी के साथ सभी गुरुओं को प्रणाम कर अपना भाषण शुरु किया। उसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लुधियाना के सभी उम्मीदवारों का नाम लेकर उनसे हाजिरी लगवाई। उसके बाद जय श्री राम के जयकारों से पूरा दरेसी मैदान गूंज उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले अमित शाह ने अपने संबोधन में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। पंजाब का सीएम प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं बना सका, वह पंजाब की सुरक्षा क्या करेगा। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बगैर ही उन्होंने तंज कसा कि यह कोई कमेडी शो नहीं चल रहा बल्कि पंजाब संभालने की बात है। जो भाजपा के अलावा कोई सही ढंग से नहीं संभाल सकता। 

देश के लिए सबसे ज्यादा खून पंजाब के नौजवानों ने बहाया
अमित शाह ने कहा कि मुगलों से लेकर आजादी तक भारत में हुए हमलों पर यदि किसी धरती के बेटों ने खून बहाया है तो वह पंजाब है। पंजाब हिंदुस्तान का जिगर है। पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं है। शाह ने पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को सबक सिखाया है। 

शाह ने कहा कि वह 2022 के चुनाव के लिए पहली बार पंजाब आए हैं। उन्होंने वादा किया कि अगर सत्ता में आए तो धर्म परिवर्तन कराने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। शाह ने कहा कि पंजाब देश का सीमांत राज्य है, इस कारण सुरक्षा, नशा और किसान पर बात करूंगा। चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सुरक्षित नहीं रह सकता। 

केजरीवाल का कोई बंदा आ गया तो केजरीवाल आतंकवादियों को छोड़ देंगे। भाजपा देश को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने कहा कि हर सरहद पर पंजाब का बेटा मिलता है। पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो हमेशा के लिए आतंकवाद खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि नशे के लिए प्रधानमंत्री ने अभियान चलाया है। 

किसानों के लिए अधिक आय करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के लिए काफी काम किया है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 300 जगह कार्यक्रम करवाने के साथ-साथ करतारपुर कोरिडोर खुलवा कर लाखों श्रद्धालुओं की दिल की बात रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed