{"_id":"1f9dc7f26883a2f7cd07c89f2b790439","slug":"husband-commit-suicide-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से तंग व्यक्ति ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से तंग व्यक्ति ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 26 May 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर डाबा इलाके में रहने वाले लखवीर सिंह ने देर रात जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी।
घटना का पता उस समय चला जब रविवार की देर रात उसके मकान मालिक ने उसे कमरे में मृत पड़ा देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने लखवीर के भाई मुंडियां खुर्द निवासी जसवीर सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी प्रवीण कौर और उसके प्रेमी सोनी सुनयारा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
थाना डाबा में तैनात सब इंस्पेक्टर कमल दत्त ने कहा कि लखवीर की शादी करीब 14 वर्ष पहले प्रवीण के साथ हुई थी। पिछले काफी समय से प्रवीण ने सोनी के साथ संबंध थे, जिसके बारे में लखवीर को पता चल गया। उसने प्रवीण को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुक रही थी। रविवार शाम को लखवीर अपने घर में ही मौजूद था। इसी दौरान सोनी वहां पहुंच गया। उसने उसे शराब पिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। उसके बाद आरोपी और प्रवीण वहां से चले गए।
उनके जाने के बाद लखवीर ने घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी। देर रात को लखवीर के मालिक ने उसे मृत देख कर इसकी जानकारी उसके भाई जसवीर को दी। जसवीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कमल दत्त ने कहा कि अभी दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस दोनों की तलाश करने में जुटी हुई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।