फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   hunger strike, strike on in ludhiana, jeweller strike in ludhiana

एक्साइज ड्यूटी का विरोध : भूख हड़ताल जारी

Sun, 03 Apr 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 03 Apr 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
hunger strike, strike on in ludhiana, jeweller strike in ludhiana
लुधियाना में भूख हड़ताल पर बैठे ज्वेलर - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पिछले एक माह से ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार एसोसिएशन ने कारोबार ठप कर आंदोलन कर रहे सराफा कारोबारियों ने रविवार को चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शंख बजाकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को नींद से जगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सीकरी, वरिष्ठ सदस्य मनोज ढांडा, प्रदीप मित्तल और राकेश वर्मा ने एक्साइज ड्यूटी का देश भर में विरोध होने के बावजूद केंद्रीय वित्त मंत्री की खामोशी पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से सराफा कारोबारी देश भर में आंदोलन करके एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग कर रहे हैं, मगर अरुण जेटली इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


उन्होंने जेटली को चेतावनी दी कि जब तक वह इस मामले में चुप्पी नहीं तोड़ेंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चौथे दिन भूख हड़ताल पर स्वर्णकार सतीश धीर, बिशन स्वरूप चोपड़ा, कमल ढांडा, प्रेम भंडारी और दर्शन लाल जैन बैठे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अरुण जेटली सराफा कारोबारियों के धैर्य की परीक्षा न लें। अगर स्वर्णकारों का धैर्य टूट गया तो वह सख्त कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विनीत ढांडा, मीनू पाल खन्ना, रत्न वर्मा, बिट्टू धीर, काला धीर, रामलुभाया वर्मा, अश्वनी कड़वल, अश्वनी गोगना, बद्रीनाथ, अमृतपाल, बलविन्द्र सिंह, रछपाल सिंह, मंगत राय जैन, श्याम लाल जैन, राधेश्याम जैन, दीपक वर्मा और सरबजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed