{"_id":"614a05848ebc3eb4e14d4330","slug":"huge-tree-fell-on-innova-car-seven-injured-ropar-news-pkl4275420112","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा गाड़ी पर गिरा भारी भरकम पेड़,सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा गाड़ी पर गिरा भारी भरकम पेड़,सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी मुख्य मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब माता नैना देवी से वापस श्री आनंदपुर साहिब की ओर आ रही एक इनोवा पर एक भारी भरकम पेड़ गिर पड़ा। इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इसमें सवार लोग घायल हो गए। इन सभी को भाई जैता जी सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार लुधियाना से सात लोग इनोवा में सवार होकर माता नैना देवी के दरबार से वापस लुधियाना जा रहे थे। श्री आनंदपुर साहिब के कुछ पहले एक भारी भरकम पेड़ इनकी इनोवा पर आ गिरा। श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पेड़ व कार को हटा कर जाम मार्ग को खुलवाया।
बारिश के कारण पहाड़ों में हुए भूस्खलन के कारण भी नंगल-श्री नैना देवी मार्ग काफी देर तक प्रभावित रहा और इस मार्ग पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया श्री आनंदपुर साहिब मार्ग से रवाना किया गया हालांकि उस मार्ग पर भी कोलांवाला टोबा पर भारी भूस्खलन होती रही।
विज्ञापन
लोगों ने अपने स्तर पर भी उक्त मार्ग में पड़े पत्थरों व मलबे को उठाने का प्रयास भी किया लेकिन अंत में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से उक्त मार्ग में पड़े मलबे और पत्थरों को उठाया। इसके बाद उक्त मार्ग पर आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो पाई।