फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hot tea thrown at officer who arrived to respond to complaint of stubble burning in boparai kalan

Ludhiana: पराली जलने की शिकायत पर पहुंचे अफसर के मुंह पर फेंकी गर्म चाय, पगड़ी भी उछाल; किसान पर केस

Sat, 08 Nov 2025 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 02:16 PM IST
सार

लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा निवासी अमनदीप सिंह जगरांव ब्लॉक के खेतीबाड़ी एवं किसान भलाई विभाग में अफसर हैं और स्टबल बर्निंग के खिलाफ विशेष ड्यूटी पर तैनात हैं। आरोपी किसान की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र बचित्तर सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Hot tea thrown at officer who arrived to respond to complaint of stubble burning in boparai kalan
पंजाब में जल रही पराली - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

बोपाराय कलां के किसान ने स्टबल बर्निंग क्लस्टर अफसर और पब्बीयां सर्कल के खेतीबाड़ी विस्तार अफसर अमनदीप सिंह पर हमला करके उनके मुंह पर गर्म चाय फेंक दी। तैश में आए किसान ने अमनदीप की पगड़ी उछाल दी और उनके साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन


लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा निवासी अमनदीप सिंह जगरांव ब्लॉक के खेतीबाड़ी एवं किसान भलाई विभाग में अफसर हैं और स्टबल बर्निंग के खिलाफ विशेष ड्यूटी पर तैनात हैं। आरोपी किसान की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र बचित्तर सिंह के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


अमनदीप सिंह पराली जलने की शिकायत मिलने के बाद जस्सोवाल गांव जा रहे थे। बीच रास्ते में अपनी कंबाइन लगा यातायात ठप करके खडे़ आरोपी अमरजीत सिंह को जब पता चला कि अमनदीप सिंह अपनी टीम के साथ पराली जलने की शिकायत पर कार्रवाई करने जस्सोवाल गांव जा रहे हैं तो वो आगबबूला हो गया। अमरजीत सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें पराली जलने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सबक सिखाकर भेजूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी घर से फरार

थाना सुधार के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह के खिलाफ सरकारी अधिकारी को सार्वजनिक रास्ते में घेर कर मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने और धार्मिक चिन्ह की बेअदबी करने समेत विभिन्न आपराधिक धारा में केस दर्ज किया गया है। अमरजीत सिंह घर से फरार हो गया है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ उसकी तलाश में दबिश दे रहे हैं, उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

बीच रास्ते में कंबाइन अड़ा कर खड़ा था आरोपी

पुलिस को दी शिकायत में अफसर अमनदीप सिंह ने कहा कि जस्सोवाल गांव में पराली जलने की शिकायत मिलने पर वे ब्लॉक जगरांव के खेतीबाड़ी अफसर जगतिंदर सिंह सिद्धू के साथ कार्रवाई करने के लिए लोकेशन पर जा रहे थे। अमरजीत सिंह धान की फसल की कटाई के लिए कंबाइन लेकर बीच रास्ते में यातायात ठप करके खड़ा था। बकौल अमनदीप सिंह, उन्होंने किसान अमरजीत सिंह को बताया कि वो सरकारी अफसर हैं और जस्सोवाल गांव में पराली जलने की शिकायत पर कार्रवाई करने सरकारी काम से जा रहे हैं।  ये बातें सुनकर अमरजीत सिंह आगबबूला हो गया और गाली गलाैच करने लगा। 


अमरजीत सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें अभी भेजता हूं पराली जलने की कार्रवाई करने। अमरजीत सिंह के हाथ में गर्म चाय का गिलास था, धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए अमरजीत ने गर्म चाय मुंह पर फेंक मारी। चाय बहुत ज्यादा गर्म होने के कारण वो तड़पने लगे तो  अमरजीत ने उनकी पगड़ी भी उछाल दी। अमरजीत ने कंबाइन को भी रास्ते से हटाने से साफ इंकार कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों से किसान, अन्य लोग और राहगीर भी वहां इकठ्ठा हो गए और किसी तरह कंबाइन को रास्ते से हटा यातायात बहाल करवाया। अमनदीप सिंह को साथी अफसर ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और थाना सुधार में रिपोर्ट दर्ज करवाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed