{"_id":"571cf9cb4f1c1b967f8b5208","slug":"honour-five-couple-honoured-in-ludhiana-ludhiana-honour","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शराब न बांटने वाले पांच दंपति सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शराब न बांटने वाले पांच दंपति सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के गुरद्वारा माडल टाउन में आयोजित समारोह के दौरान शादी में शराब न देने पर सम्मानित करते ट्रस्ट के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में नशे को कम करने और सिखों के आनंद कारज की पवित्र रस्म को शराब से बचाने के लिए विगास फाउंडेशन और सुक्रित ट्रस्ट ने पहल की है। फाउंडेशन और ट्रस्ट ने रविवार को गुरुद्वारा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में एक कार्यक्रम आयोजित करके ऐसे पांच विवाहित जोड़ों का सम्मान किया है, जिन्होंने अपनी शादी में शराब नहीं परोसी।
इस दौरान जसवीर सिंह एवं हरसिमर कौर, आलमजीत सिंह एवं रवनीत कौर, गुरसाहिब सिंह एवं रवलीन कौर, दविंदर सिंह एवं जसप्रीत कौर, अतिंदरपाल सिंह एवं संदीप कौर का सम्मान किया गया।
ग्यासपुरा स्थित सरदार क्लाथ हाउस के चतर सिंह को बेटे की शादी में शराब नहीं बांटने के लिए सम्मानित किया गया। विवाह की पार्टी से दो दिन पहले सुक्रित ट्रस्ट से पांच युवा उनके पास गए और नशे में बर्बाद हो रही पंजाब की जवानी का हवाला देते हुए उनको समारोह में शराब न बांटने को प्रेरित किया। पहले तो चतर सिंह ने हामी नहीं भरी फिर एक दिन बाद उन्होंने ठान लिया कि शराब नहीं परोसेंगे।
विज्ञापन
गुरसाहिब सिंह ने कहा कि उसने अपने विवाह पर 600 लोगों की रोटी के लिए 15 लाख रुपये में नामी पैलेस बुक किया था, लेकिन फिर मन बदला कि क्यों न इस रकम से जरूरतमंदों की मदद की जाए। इसके बाद उन्होंने सादे ढंग से अपना विवाह कराया। किसी से शगुन नहीं लिया। जो मजबूर करने लगे, उनके लिए गोलक रख दी।
वह रकम गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए इकोसिख और अन्य संस्थाओं को दे दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।