{"_id":"56d9ade64f1c1bb3048b48df","slug":"honda-company-will-teach-safe-driving-to-ludhiana-resident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानवियों को सेफ ड्राइविंग सिखाएगी होंडा कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियानवियों को सेफ ड्राइविंग सिखाएगी होंडा कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी चलाना
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने शुक्रवार को पंजाब में अपने पहले चिल्ड्रन ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क को नगर निगम लुधियाना से गोद लेने के लिए एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। मॉडल टाउन स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क अब एक नए स्वरूप में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
भारत में होंडा का इस तरह का यह 10वां करार है। एक समर्पित सड़क सुरक्षा टीम के साथ होंडा इन ट्रैफिक पार्कों के माध्यम से पिछले तीन साल में भारत में 2.6 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित सवारी के लिए प्रशिक्षित कर चुका है।
विज्ञापन
एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए आयोजित विशेष समारोह में मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, निगम आयुक्त जीके सिंह, एडिशनल कमिश्नर घनश्याम थोरी, सेफ राइडिंग प्रोग्राम एंड ट्रेनिंग के प्रबंधक हरप्रीत सिंह, होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर इंडिया और जोनल मैनेजर राजीव सिंह मौजूद रहे। होंडा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि कंपनी सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि होंडा के ट्रेनर 16 वर्ष से अधिक उम्र के वाहन चालकों को सड़कों पर 100 तरह के संभावित जोखिमों के बारे में जानकारी देंगे। विशेष तौर पर आयात किए गए सीआरएफ 50 मोटरसाइकिल्स के साथ युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि इस समझौते से शहर की सड़कों पर पूरी तरह से ट्रेंड युवा बेहतर ढंग से ड्राइविंग कर सकेंगे।