फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Highway Authority of India increased rates on many toll plazas

हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने बढ़ाए कई टोल प्लाजा पर रेट

Fri, 01 Apr 2022 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Highway Authority of India increased rates on many toll plazas
लुधियाना। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने एक अप्रैल 2022 से टोल टैक्स के रेट में इजाफा कर दिया है। इसके तहत लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर चौकीमान के पास कार चालकों को पांच रुपये और लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर घुलाल टोल प्लाजा पर लोगों को चालीस रुपये अधिक टोल देना पड़ रहा है। चौकीमान टोल प्लाजा पर अब कार चालक को पचास के बजाय 55 रुपये टोल टैक्स देना पड़ रहा है, जबकि समराला के नजदीक घुलाल टोल प्लाजा पर साठ के बजाय सौ रुपये टोल टैक्स कार चालक को अदा करना पड़ रहा है। जबकि लाडोवाल-साउथ सिटी बाईपास पर कार चालकों के लिए एक तरफ के टोल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहां पहले की तरह 35 रुपये ही टोल लग रहा है, लेकिन यहां रिटर्न यात्रा पर टोल अब पचास के बजाय 55 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

लुधियाना जिले में सबसे अधिक टोल टैक्स का इजाफा लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा पर हुआ है। इसके अलावा लुधियाना जालंधर-नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यहां कार चालकों को पहले की तरह 135 रुपये की ही अदायगी करनी पड़ रही है। इस टोल प्लाजा के रेट सितंबर में रिवाइज होते हैं। साफ है कि एक तरफ पेट्रोल-डीजल के रेट की मार लोग झेल रहे हैं, अब दूसरी तरफ टोल टैक्स भी जेब पर भारी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

लाडोवाल साउथ सिटी बाईपास पर टोल प्लाजा इसी साल जनवरी में शुरू किया गया था, अब तीन माह बाद ही टोल टैक्स में इजाफा कर दिया गया है। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर चौकीमान स्थित टोल प्लाजा पर अब बस, ट्रक-टू एक्सेल का टोल टैक्स 165 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये किया गया है। इसी तरह थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहन का टैक्स 180 रुपये से बढ़कर 195 रुपये और भारी वाहन, चार से छह एक्सेल वाले वाहनों का टैक्स भी 255 से बढ़ाकर 280 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडोवाल साउथ सिटी बाईपास टोल प्लाजा पर भी एलसीवी का टोल रेट 55 से बढ़ाकर साठ रुपये, बस एवं टू एक्सेल कामर्शियल वाहन का रेट 115 से बढ़ाकर 125 रुपये, थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहन का रेट 125 से बढ़ाकर 135 रुपये, भारी वाहन चार से छह एक्सेल वाले का रेट 180 रुपये से बढ़ाकर 195 रुपये किया गया है। लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा पर अब कार, जीप वैन का टोल टैक्स साठ से बढ़ाकर सौ रुपये, लाइट कामर्शियल वाहन का रेट 95 से बढ़ाकर 160 रुपये, बस, ट्रक टू एक्सेल तक 200 से बढ़ाकर 330 रुपये, तीन से चार एक्सेल वाले वाहनों का टोल रेट 220 से बढ़ाकर 360 रुपये, चार से छह एक्सेल वाले वाहनों का रेट 315 से बढ़ाकर 520 रुपये और सात से अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों का टोल रेट 385 रुपये से बढ़ाकर 630 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed