फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   helping, organisation offer help ludhiana, ludhiana helping

लुधियाना में मासूम की मदद को आगे आए कई संगठन

Tue, 15 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 15 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
helping, organisation offer help ludhiana, ludhiana helping
मदद का हाथ्‍ा - फोटो : demo
पंजाब के लुधियाना में दुराचार की कोशिश के दौरान गला रेत कर घायल की गई ढाई साल की बच्ची के इलाज और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कई संस्थाएं आगे आई हैं।
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल की स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने पुलिस और अस्पताल प्रबंधकों के साथ मिलकर उसका इलाज कराने की बात कही, जबकि युवा वकीलों द्वारा बनाई गई हेल्प आर्गनाइजेशन संस्था के पदाधिकारियों ने उसकी आगे की कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही। मंगलवार को थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने डाक्टरों से मुलाकात कर बच्ची की हालत के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि बच्ची के परिजनों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कुछ उद्योगपतियों और अस्पताल प्रशासन से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से भी जो हो पाएगा वह बच्ची के इलाज के लिए करेंगे।

स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के जोनल इंचार्ज मीत पाल सिंह दुगरी मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित दीप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां दाखिल बच्ची का हालचाल पूछा और डॉक्टरों से उसके इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉ. बलजीत सिंह से मुलाकात की और कहा कि बच्ची के इलाज का खर्च उनकी आर्गनाइजेशन की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए पुलिस और अस्पताल का सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन

हेल्प आर्गनाइजेशन के प्रधान गगनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने बच्ची के परिजनों को आश्वासन दिया है कि बच्ची के केस की कानूनी लड़ाई अदालत में उनकी संस्था की तरफ से लड़ी जाएगी। अदालत में कागजात से लेकर पूरे केस की सुनवाई तक जो भी खर्च होगा उनकी संस्था की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल की स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने पुलिस और अस्पताल प्रबंधकों के साथ मिलकर उसका इलाज कराने की बात कही, जबकि युवा वकीलों द्वारा बनाई गई हेल्प आर्गनाइजेशन संस्था के पदाधिकारियों ने उसकी आगे की कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही। मंगलवार को थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने डाक्टरों से मुलाकात कर बच्ची की हालत के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि बच्ची के परिजनों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कुछ उद्योगपतियों और अस्पताल प्रशासन से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से भी जो हो पाएगा वह बच्ची के इलाज के लिए करेंगे।

स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के जोनल इंचार्ज मीत पाल सिंह दुगरी मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित दीप अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां दाखिल बच्ची का हालचाल पूछा और डॉक्टरों से उसके इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉ. बलजीत सिंह से मुलाकात की और कहा कि बच्ची के इलाज का खर्च उनकी आर्गनाइजेशन की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए पुलिस और अस्पताल का सहयोग भी मांगा। हेल्प आर्गनाइजेशन के प्रधान गगनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने बच्ची के परिजनों को आश्वासन दिया है कि बच्ची के केस की कानूनी लड़ाई अदालत में उनकी संस्था की तरफ से लड़ी जाएगी। अदालत में कागजात से लेकर पूरे केस की सुनवाई तक जो भी खर्च होगा उनकी संस्था की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed