फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   health deapartment raid two sweet shop

सवा क्विंटल मिल्क केक और बर्फी सील

Sat, 31 Oct 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 31 Oct 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर मिलावट को कम करने के लिए सेहत विभाग ने कमर कस ली है। शनिवार
विज्ञापन
को विभाग की टीम ने जनता नगर में दो मिठाई निर्माताओं के यहां दबिश दी। जांच के दौरान करीब सवा क्विंटल मिठाई को सील किया गया। इनमें मिल्क केक और बर्फी शामिल थी।


विभाग के अफसरों का कहना है कि मिल्क केक, बर्फी, लड्डू और चाकलेट रोल के सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए लैब में  भेजा जा रहा है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार दोपहर डीएचओ डॉ. अविनाश कुमार, फूड सेफ्टी अफसर रविंदर गर्ग, मनोज खोसला, हरप्रीत कौर और योगेश गोयल की टीम ने जनता नगर गली नंबर तीन में यूनिक फूड्स पर रेड की। इसी दौरान दूसरी टीम ने गली नंबर साढ़े पांच में स्थित दूसरी फैक्टरी पर भी रेड कर दी। गली नंबर तीन स्थित फैक्टरी में सूजी और मिल्क पाउडर की बोरियां व रिफाइंड के कई कनस्तर मिले।


पूछताछ में पता चला कि यहां मिल्क केक में दूध व बर्फी में खोए के बजाय सूजी, रिफाइंड व मिल्क पाउडर का मिश्रण का इस्तेमाल किया जा रहा था। दूसरी फैक्टरी में लड्डू, पतीसा और चॉकलेट रोल बनाए जाते थे। टीम ने करीब सवा क्विंटल मिल्क केक और बर्फी को जब्त कर लिया। जब्त मिठाइयों को श्योरिटी बांड भरवाकर फैक्टरी मालिक की कस्टडी में ही रखवा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक लैब से रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed