फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Health Care Fortnight will continue till October 2 at ESIC Hospital in Ludhiana

Ludhiana: विशेषज्ञ डॉ. करेंगे जांच, ईएसआईसी अस्पताल में 2 अक्तूबर तक चलेगा स्वास्थ्य देखभाल पखवाड़ा

Sun, 21 Sep 2025 11:10 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:10 AM IST
सार

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रव्यापी पहल स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लुधियाना में 17 सितंबर से महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य देखभाल पखवाड़े की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
Health Care Fortnight will continue till October 2 at ESIC Hospital in Ludhiana
शिविर के दौरान विशेषज्ञों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रव्यापी पहल स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लुधियाना में 17 सितंबर से महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य देखभाल पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस दौरान तीन स्वास्थ्य जांच शिविर, दो आउटरीच शिविर, पांच स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता शिविर लगाए गए और 16 एएनसी पंजीकरण, 212 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 52 की मधुमेह जांच व 235 की कैंसर जांच करते हुए चार निक्षय मित्र नामांकित किए गए।

विज्ञापन


लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर और ईएसआईसी एमसीएच के डीन प्रोफेसर डॉ. इंदर पवार ने दीप प्रज्वलित करके पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 2 अक्तूबर तक चलेगा और पूरी तरह से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पर केंद्रित होगा। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए महिला सशक्तिकरण व शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए इस अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अपराजिता डिसूजा और नोडल अधिकारी डॉ. हिमानी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार, एक स्वस्थ समाज और समग्र राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इसलिए महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने इस पहल के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं को अभियान के तहत प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक अगवत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed