फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   He used to rob passersby at gunpoint; he has been arrested.

Ludhiana News: पिस्तौल के बल पर राहगीरों से करता था लूटपाट, गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 07:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
He used to rob passersby at gunpoint; he has been arrested.
लुधियाना। पिस्तौल दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक आरोपी को थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को नाकाबंदी के दौरान इलाके से ही काबू किया गया। उसके कब्जे से 32 बोर की देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में नियमित नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साहिब उर्फ साहिल निवासी सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल, राहगीरों से पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करता है और किसी वारदात की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नूरवाला रोड, काकोवाल रोड, कैलाश नगर, बस्ती जोधेवाल, गहलेवाल और मेहरबान इलाकों में वारदातों को अंजाम देता था। वह राहगीरों को हथियार दिखाकर डराता और नकदी व मोबाइल लूट लेता था। आरोपी के निशाने पर अधिकतर प्रवासी मजदूर रहते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed