{"_id":"66fed146fe85af12740bee58","slug":"had-to-send-visitor-visa-to-canada-took-18-lakh-rupees-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-106839-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: विजिटर वीजा लगवा भेजना था कनाडा, ऐंठ लिए 18 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: विजिटर वीजा लगवा भेजना था कनाडा, ऐंठ लिए 18 लाख
Thu, 03 Oct 2024 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। विदेश भेजने और वहां पर सेटल कराने के नाम पर ठगी का धंधा चलाने वाले ट्रैवल एजेंटों ने महानगर के एक व्यक्ति से 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। पैसे ऐंठने वालों में एक महिला भी शामिल है।
बस्ती जोधेवाल गगनदीप काॅलोनी निवासी मंजोत सैनी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मंजोत सैनी की शिकायत पर मनवीर सिंह, परमवीर सिंह, राजवीर कौर, मंदीप सिंह और शौकत अली उर्फ सिद्धू के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देने में जुटी है।
मंजोत सैनी द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह विदेश जाने का चाहवान था और वहीं पर सेटल होना चाहता था। उसकी मुलाकात किसी के जरिये आरोपी मनवीर और परमवीर के साथ हुई। इसके बाद बाकी के आरोपी भी उसे वहीं मिले। आरोपियों ने उसे विजिटर वीजा का साथ कनाडा भेजने और उसके बाद वहीं पर सेटल कराने का झांसा दिया। आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों पर उससे 18 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगे। मंजोत ने आरोपियों ने पूछना चाहा तो आरोपी जल्द ही उसे भेजने का झांसा देते रहे। काम बनता न देख मंजोत ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफतौर पर जवाब दे दिया। इसके बाद मंजोत ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।