फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Had to commit a big crime on the strength of weapons, five arrested for planning

हथियारों के बल पर देना था बड़ी वारदात को अंजाम, योजना बनाते पांच गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Had to commit a big crime on the strength of weapons, five arrested for planning
लुधियाना। हथियार दिखाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने वाले लुटेरा गिरोह के पांच आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी साहनेवाल इलाके में मौजूद थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी के साथ-साथ तेजधार हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना साहनेवाल में गांव दुगरी निवासी सुखदेव सिंह, सिकंदर सिंह, भीमा सिंह, मनमोहन सिंह और साहनेवाल कनेच रोड स्थित न्यू कालोनी निवासी जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए टू के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस पार्टी साहनेवाल के गांव नंदपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हथियार दिखाकर राहगीरों से कई वारदातें कर चुके है और नशापूर्ति के लिए ही वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उनके साथ कितने लोग शामिल हैं और वह कितनी वारदातों को अब तक अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed