फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Had gone to hotel with girlfriend, got fed up with her and committed suicide

Ludhiana News: प्रेमिका के साथ गया था होटल, उसी से तंग हो लगाया था फंदा

Wed, 04 Sep 2024 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 04 Sep 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Had gone to hotel with girlfriend, got fed up with her and committed suicide
बीस दिन की जांच के बाद थाना मोती नगर पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

पत्नी ने लगाए आरोपी महिला पर आरोप, पैसे बटोरने के लिए ले गई थी होटल
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। मोती नगर इलाके में स्थित एक होटल में करीब बीस दिन पहले राहोंरोड की इंद्रा काॅलोनी निवासी अनिल कुमार द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में थाना मोती नगर पुलिस ने होटल में उसके साथ गई प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीस दिन की जांच के बाद पुलिस ने अनिल की पत्नी पिंकी की शिकायत पर गांव जगीरपुर की अमरजीत काॅलोनी निवासी गुरमीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिंकी का आरोप है कि आरोपी महिला उसे पैसे बटोरने के लिए लेकर गई थी। इससे तंग आकर उसके पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिंकी द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला ने उसके पति अनिल को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया थाए जिसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगी। वह कई बार पैसे बटोर चुकी है और जिस दिन उसके पति ने आत्महत्या की उस दिन भी पैसे बटोरने के लिए ही उसे होटल में बुलाया था। इसके बाद वहां क्या बात हुई उसे पता नहीं चला, लेकिन आरोपी महिला से परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या की है। इसके बाद से ही आरोपी महिला फरार हो गई थी। पिंकी के मुताबिक उसने उसी दिन पुलिस को आरोपी महिला के बारे में जानकारी दे दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद आखिरकार उसे इंसाफ दे ही दिया। इसके बाद आरोपी महिला की तलाश में पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed