फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Habitual criminals will now be present

आदतन अपराधियों की अब लगेगी हाजिरी

Wed, 12 Feb 2020 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Habitual criminals will now be present
बार-बार वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों का अब जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद भी पुलिस की आंखों से बचना मुश्किल होगा। पुलिस अब प्लानिंग कर रही है कि जमानत पर बाहर आने वाले हर अपराधी को अपने इलाके के थाने में हाजिरी भरनी होगी। पुलिस ने ऐसे सात सौ अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली है जो जमानत पर बाहर आकर फिर वारदातों को अंजाम देते रहे है।
विज्ञापन

पुलिस इन अपराधियों की हाजिरी रजिस्टर पर नहीं बल्कि बायोमैट्रिक मशीन पर लेगी। अपराधी पुलिस मुलाजिम से मिल हाजिरी लगाने की बजाए सीधे थाने में जाएगा और हाजिरी लगा वापिस चला जाएगा। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि महानगर में ऐसे सात सौ अपराधी है, जिन पर एक दो से ऊपर आपराधिक मामले दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आकर फिर से वारदातें करते है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कई तरह के हथकंडे आजमाते है।
विज्ञापन

आरोपी पुलिस को चमका देकर फरार रहते है। अब अपराधियों के लिए पुलिस की नजर से बचना आसान नहीं होगा। पुलिस ने अब प्लानिंग की है कि जो आरोपी पर मामले दर्ज है उसे अपने एरिया के थाने में बायोमैट्रिक हाजिरी लगानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सात सौ लोगों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। अब थानों में बायोमैट्रिक मशीनें भी जल्द ही इंस्टाल करवा दी जाएगी और अपराधियों को हाजिरी लगाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed