{"_id":"c70786598ba6087c943365a73a99a93f","slug":"gurudwara-enter-not-aap-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा साहिब में घुसने वाला आप कार्यकर्ता नहीं : लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा साहिब में घुसने वाला आप कार्यकर्ता नहीं : लखनपाल
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Tue, 27 Oct 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने डाबा के ईश्वर नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में शीशा तोड़ अंदर घुसने वाले आरोपी का पार्टी से संबंध होने के पुलिस के दावों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी के जोनल को-आर्डिनेटर कर्नल सीएम लखनपाल ने दावा किया है कि आरोपी गुरदीप सिंह का आम आदमी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। कर्नल ने आशंका जताई कि यह एक बड़े षडयंत्र का नतीजा है और पार्टी की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पंजाब के लोग बेहद समझदार हैं और वे सभी साजिशों को बखूबी समझते हैं। विरोधियों की कोई भी चाल कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन