फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Governor appeals to youth to make Punjab drug-free

Ludhiana News: राज्यपाल ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं से की अपील

Fri, 12 Dec 2025 08:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Governor appeals to youth to make Punjab drug-free
-साहिबज़ादों की कुर्बानी अपनाने और विकसित पंजाब बनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

-एलएमए अवार्ड समारोह में उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को किया सम्मानित
---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बाल विकास परिषद पंजाब और जिला बाल विकास परिषद ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के सहयोग से राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस 2025 मनाया। यह आयोजन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के महान बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने युवाओं से अपील की कि वे साहिबजादों की हिम्मत, अटूट विश्वास और बलिदान की भावना को अपनी जिंदगी में अपनाएं। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देश, धर्म और समाज के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा। राज्यपाल ने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके शिष्यों की शहादत का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनका बलिदान इंसानियत, न्याय और सच्चाई का स्थायी संदेश देता है।
विज्ञापन

कटारिया ने युवाओं से नशे के खिलाफ़ अभियान में सक्रिय योगदान देने और देश व पंजाब के विकास में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता के 30 विजेताओं, स्किट, भाषण, शब्द गायन और पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही, लुधियाना जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की नई वेबसाइट का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधकों और प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया
कार्यक्रम के बाद राज्यपाल लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन के अवाॅर्ड समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, प्रबंधकों और प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया। राज्यपाल ने उद्योगपतियों को विकसित भारत और पंजाब के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा भी उपस्थित रहे। राज्यपाल कटारिया ने कहा, युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही पंजाब और भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed