फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Government is preparing to increase factory license fees

Ludhiana News: सरकार फैक्टरी लाइसेंस फीस चार गुणा बढ़ाने की तैयारी में, उद्यमियों ने किया विरोध

Sun, 21 Jul 2024 09:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 21 Jul 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Government is preparing to increase factory license fees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब सरकार ने फैक्टरी लाइसेंस फीस को चार गुना बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। पंजाब में मौजूदा फैक्टरी लाइसेंस फीस 450 रुपये से लेकर लागू श्रेणी के अनुसार 45,000 रुपये तक है। सरकार का प्रस्ताव शुल्क को बढ़ाकर 1600 रुपये से 1,58,300 रुपये तक करने का है, जो मौजूदा शुल्क का लगभग चार गुणा है। इसे लेकर उद्यमियों में रोष है। उनका तर्क है कि पहले ही इंडस्ट्री आर्थिक सुस्ती के हालात से गुजर रही है। अब यह अतिरिक्त बोझ बर्दाश्त करना मुश्किल है। इसलिए इस प्रस्ताव को रद्द किया जाए।
इस संबंध में फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन-फिको के सदस्यों की बैठक बुलाई गई और इसमें सरकार के प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। फिको के चेयरमैन केके सेठ ने बैठक की अध्यक्षता की। सेठ ने कहा कि उद्योगों पर एक के बाद एक अतिरिक्त बोझ डालकर पंजाब में उद्योग को पनपने नहीं दिया जा सकता, इस फैसले को तुरंत खारिज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

फिको के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि प्रस्तावित शुल्क एक अतार्किक बदलाव है, पंजाब में उद्योग पहले से ही बचाव के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि अन्य राज्य वहां उद्योग स्थापित करने के लिए आकर्षक पैकेज की पेशकश कर रहे हैं। पंजाब सरकार को पंजाब में मौजूदा उद्योगों को बचाने पर ध्यान देना चाहिए और इस प्रस्ताव को खारिज करना चाहिए।यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि पंजाब में उद्योग पहले से ही बंदरगाहों के पास के राज्यों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ हैं, और अतिरिक्त लाइसेंस शुल्क लगाने से पंजाब में उद्योग के लिए बचाव भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed