{"_id":"eac042ecc36a0afdbb5041d7503c90b0","slug":"girl-burn-punjab-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गियों में आग लगने से बच्ची जिंदा जली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गियों में आग लगने से बच्ची जिंदा जली, मौत
(श्री माछीवाड़ा साहिब/लुधियाना)
Updated Tue, 24 Nov 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहाड़ा मार्ग पर गांव प्रतापगढ़ के पास सड़क किनारे बनी झुग्गियों में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई।
इससे नौ झुग्गियां जल कर राख हो गईं और उनमें रखा सारा सामान भी जल का स्वाहा हो गया। आग की चपेट में आकर एक नौ साल की बच्ची की भी जिंदा जल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की।
शाम के वक्त झुग्गियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कूमकलां पुलिस के मुलाजिमों एवं गांव के सरपंच सुरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह समेत कई लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों का सामान बाहर निकाला। शाम के वक्त मेहनत मजदूरी करके लौटे सलील मोहम्मद, शेख कलीम, मोहम्मद शाबर, दिलशाद इत्यादि ने कहा कि उनकी झुग्गियां जल कर स्वाहा हो गईं। काफी सामान भी जल गया।
झुग्गियों में रहने वाले ज्यादातर लोग काम पर गए थे, केवल बच्चे की घर पर थे। इस घटना में नौ साल की बच्ची शहनाज खातिम के पिता मोहम्मद कलीम ने कहा कि उनकी बेटी मंद बुद्धि थी। घटना के वक्त झुग्गी में सो रही थी, जब आग लगी वह बाहर नहीं निकल पाई। लोगों का कहना है कि वह एक कनाल जगह किराए पर लेकर झुग्गियां बना कर रह रहे थे। अब आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।