फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   geeta, deny, mehto, family

गीता के इंकार से महतो परिवार में मायूसी

Mon, 26 Oct 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 26 Oct 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह साल बाद पाकिस्तान से गीता भारत तो लौट आई, लेकिन उसका परिवार होने का दावा करने वाले जनार्दन महतो परिवार को उसने नहीं पहचाना। गीता के इंकार से महतो परिवार मायूस है। अब सभी को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों का अभी भी दावा है कि डीएनए में सारा सच सामने आ जाएगा। गीता के परिजनों ने कुछ दिन दिल्ली में ही रहने का फैसला किया है, ताकि वे गीता से फिर मिल कर उसे पुरानी यादों के जरिए भरोसा दिला सकें।
विज्ञापन

गीता के भाई होने का दावा कर रहे मनोज का कहना है कि सोमवार को उनको, उनके पिता जनार्दन महतो, मां और भाई से गीता को मिलवाया गया, लेकिन गीता ने किसी को नहीं पहचाना। इससे उन्हें काफी हैरानी और मायूसी हुई।
विज्ञापन

काबिलेजिक्र है कि महतो परिवार की जो फोटो पाकिस्तान भेजी गई थी, उसमें गीता ने उनको पहचान लिया था। लेकिन गीता की शादी और बेटे को लेकर महतो परिवार व गीता के अलग-अलग दावे सामने आने के बाद दुविधा पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लुधियाना में खुद को गीता की छोटी बहन बता रही सुनीता और भाभी ममता पूरा दिन टीवी से चिपकीं रहीं। सुनीता ने कहा कि सोमवार सुबह से वह टीवी पर गीता की खबरें देख रही थी। फिलहाल उसके लिए यही खुशी बहुत है कि उसकी बरसों पहले खोई बहन वापस लौट आई है। बाकी जो शक है, वह डीएनए टेस्ट से दूर हो जाएंगे, और उम्मीद है कि बहन जल्द उनके पास लौट आएगी।

मनोज का कहना है कि सरकार ने परिवार के सदस्यों का डीएनए सैंपल पहले ही ले लिया था। सोमवार को गीता का भी सैंपल डाक्टरों की टीम ने लिया है। अब इन सैंपलों को मैच किया जाएगा। रविवार को उसके भाई विनोद और मनोज लुधियाना से दिल्ली रवाना हुए थे। विनोद ने कहा कि वह अपनी बहन का स्वागत करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed