{"_id":"632f3ec524cf0b01475b19be","slug":"gangster-lawrence-sent-to-judicial-custody-for-14-days-bathinda-news-pkl4634527166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लॉरेंस को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर लॉरेंस को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
बठिंडा। 12 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को शनिवार जिला अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने बिश्नोई को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गैंगस्टर बिश्नोई का पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए जालंधर पुलिस भी अदालत के बाहर पहुंची हुई थी। लेकिन जालंधर पुलिस को गैंगस्टर का पुलिस रिमांड नहीं मिला, जिसके चलते जालंधर पुलिस खाली हाथ लौट गई। एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि कारोबारी से रंगदारी हासिल करने के लिए गैंगस्टर गोल्डी बराड एवं लॉरेंस बिश्नोई ने अपने शूटरों के जरिये कारोबारी मंगला के घर पर फायरिंग और पेट्रोल बम से हमला करवाया था। मामले में पुलिस ने थाना थर्मल में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में गैंगस्टर लाँरेंस बिश्नोई को भी नामजद किया गया था। जिसके तहत उसे 12 सितंबर को खरड़ से पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश कर 12 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर का 12 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर शनिवार को उसे अदालत में पेश किया था, जहां अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गैंगस्टर लॉरेंस ने 12 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस के पास किस तरह का खुलासा किया, इस बारे में एसएसपी ने कोई जानकारी मीडिया से साझी नहीं की।
जलंधर पुलिस लौटी खाली हाथ
शनिवार को बठिंडा की अदालत में गैंगस्टर लाँरेस बिश्नोई को पेश किए जाने का पता चलते ही जालंधर पुलिस मामले में गैंगस्टर बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए पहुंची थी। शनिवार सुबह से ही जालंधर पुलिस गैंगस्टर बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत के बाहर खड़ी रही। लेकिन जब बठिंडा पुलिस ने लॉरेंस को अदालत में पेश किया तो अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसके बाद जलंधर पुलिस की टीम खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन
बठिंडा के बजाय तिहाड जेल में ही भेजा जाए लॉरेंस को : वकील
गैंगस्टर लाँरेंस बिश्नोई के वकील रणजीत सिंह बहनीवाल ने शनिवार को पेशी के बाद अदालत से मांग की कि लॉरेंस को वापस तिहाड जेल भेजा जाए। वकील ने सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लॉरेंस केंद्रीय जेल बठिंडा में असुरक्षित है।
हाई सुरक्षा जोन में जेल में रहेगा लॉरेंस
बठिंडा की केंद्रीय जेल में बने हाई सुरक्षा जोन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बंद रखा जाएगा। हालांकि जेल के हाई सुरक्षा जोन में पहले से ही 66 से अधिक ए कैटेगिरी वाले गैंगस्टर बंद हैं। जिसमें बिश्नोई के विरोधी और उसके गुट के भी शामिल हैं। जेल के सूत्रों अनुसार लॉरेंस बिश्नोई को अकेले ही जेल के हाई सुरक्षा जोन की एक बैरक में अलग रखा जाएगा, जिससे उस पर लगातार नजर रखी जा सके।