फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gangster darshan singh will be on police remand till 15 th june

गैंगस्टर दर्शन एवं बलजिंदर का सदर रायकोट पुलिस ने लिया 15 जून तक का रिमांड

Fri, 11 Jun 2021 07:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
gangster darshan singh will be on police remand  till 15 th june
जगरांव। 15 मई को सीआईए स्टाफ के दो एएसआई के कत्ल मामले में पकड़े गए गैंगस्टर दर्शन सिंह सहोली, बलजिंदर सिंह एवं इनको पनाह देने वाले हरचरण सिंह का शुक्रवार को तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया। दोनों गैंगस्टर को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, यहां पर थाना रायकोट पुलिस ने इन्हें 15 जून तक फिर रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर रायकोट के प्रभारी एसआई अजैब सिंह ने बताया कि 30 मई को थाना सदर रायकोट पुलिस द्वारा 2 आरोपी मनजीत सिंह एवं पाला सिंह को 70 किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था। आरोपी मनजीत सिंह ने शुरुआती पूछताछ में बताया था कि गैंगस्टर दर्शन सिंह सहोली उसके मामा का लड़का है और वह उसे भुक्की चूरा पोस्त सप्लाई करता है। 15 मई को जगरांव में हुई वारदात से पहले भी वह उसी कैंटर में उसे भुक्की चूरा पोस्त सप्लाई करने गया था। जो कैंटर 15 मई को हुई वारदात के समय मौजूद था। उन्होंने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह के बयान के आधार पर गैंगस्टर दर्शन सिंह सहोली एवं बलजिंदर सिंह को भी इस मामले में नामजद किया गया था। इन्हें थाना सदर रायकोट में दर्ज मामले में हिरासत में लेकर अदालत से 15 जून तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed